तर्ज: बता मेरे यार सुदामा रै ......
हो मेरे बालाजी भगवान, तेरा भगत पुकारे आईए
हो मेरे बालाजी भगवान, तेरा भगत पुकारे आईए
1. तेरे रूप के दर्शन चाहूं
तेरे बिना बाबा दुख पाउं
हो तेरा लगा रहया सूं ध्यान, तेरा भगत पुकारे आईए
2. दर्शन दे बजरंग बलकारी
वो ही शान मेरे मन भारी
हो मेरे बाहुबली हनुमान, तेरा भगत पुकारे आईए
3. तेरे भरोसे जीवन नैया
तुम ही बाबा बणो खिवैया
हो मेरे तेरे हवाले प्राण, तेरा भगत पुकारे आईए
4. अशोक भगत नै तेरा सहारा
सोहताश फिरता मारया मारया
कौशिक तेरा गुणगान, तेरा भगत पुकारे आईए
Bolbhajan.com
Ho Mere Balaji Bhagwan Tera Bhagat Pukare Aaiye
Track : Bata Mere yaar Sudama re bhai Ghane dina me aaya