मेरे शनिदेव महाराज, मेरी अर्जी आज मंजूर करो

 मेरे शनिदेव महाराज, मेरी अर्जी आज मंजूर करो,

साढ़ेसाती है भारी बाबा, तेरा नाम सहारा है,
जिसने तुझको ध्याया है, उसको ही पार उतारा है।
हम पर भी करो उपकार,मेरी अर्जी आज मंजूर करो॥

मेरे सारे संकट कट जाए और जीवन में उजियारा हो,
तेरी कृपा से शनिदेव, हर सपना पूरा हमारा हो।
तुम रखलो म्हारी लाज, मेरी अर्जी आज मंजूर करो॥

हर शनिवार को तेरे मंदिर में फेरी चार लगाऊं मैं,
तेल चढ़ाऊँ दीप जलाऊँ, चरणों में शीश झुकाऊँ मैं
कर्मों की भूल करो माफ, मेरी अर्जी आज मंजूर करो॥

टूटी नैया बीच भंवर में, बाबा पार लगाना तुम,
प्रदीप धानिया भटक गया जो, सच्ची राह दिखाना तुम।
करदो गलती माफ़ तमाम, मेरी अर्जी आज मंजूर करो॥

BOL BHAJAN