संतों के आगे क्या है चीज बादशाही

 संतों के आगे क्या है चीज बादशाही 

1. बादशाह नै दुल्हा बनके, ना छोड़ी दशबाही
संत तो दुल्हे राम नाम के लाई तो ओड़ निभाई .........

2. बादशाह की भरे ना तृष्णा कर दिया मुलक तबाही
सन्ता के संतोष खजाने, अथाह अथाह अथाई .........

3. बादशाह की सम्पति नाशे, निकल जावे गुमराही
ज्यूं ज्यूं विपद पड़े संतों पै त्यूं त्यूं बेपवाही .........

4. बादशाह के नोबद बाजे, पातर फिरै उमाही
संतों के तो अहमद बाजे, सुन सुन मस्ती आई.........

5. बादशाह नै किड़ी खुडक़े, तोपा चरख चढाई
संतों के तो ज्ञान सिरोही, सूत काल सर वाही .........

6. बादशाह मन चाही करता, संत करे हरि चाही
शम्भु दास मता संतों का, साचे के लागे ना स्याही .........

BOL BHAJAN