नर चेत ले बुढापा आवैगा सब दिन ना रहे जवानी
1. आवैगा बुढापा भाई सुणो चित लाय के
हो ज्यागा बेरुह रंग रुप को गंवाय के
सुकड़ ज्यागी खाल तेरी रोग घेरे आए के
आंखों से तूं अंधा होज्या, सिर के होज्या धोले बाल
कानों से तूं बहरा होज्या जाड़ दांत जागे हाल
बिगड़ ज्यागा होश तेरा, टपक-टपक पड़े राल
फेर बैठया तजबीज मिलावैगा, तेरे मुख सै ना निकले वाणी
2. हाथ नहीं हाले कमजोर भी कहलावैगा
पैर लागे कांपने को चाल्या नहीं जावैगा
बादी घोरे आय और ताप भी सतावैगा
चित ना ठिकाने रहे ठोर ठोर जावै मन
काया मैं ना चैन रहे दुबला होज्या तेरा तन
सांस नहीं आवै खांसी चाले ना सुहावै धन
पडय़ा खाट बीच पछतावैगा, दुख ब्होत सहेगा प्राणी
3. हो ज्यागा पराये बस हिम्मत ना कमान को
बच्चे जैसी बुद्धि होज्या अच्छा मांगे खान को
बिगड़ ज्यागी नीत तेरी, खबर ना अज्ञान को
बहु बेटे ताना मारे पापी नै ना आवै मौत
एक नै यो एक तुमत म्हारे जी नै राखे भौत,
मर ज्यावै तो सुख पांवां यो भी एक दुख ब्होत
फिर पडय़ा पडय़ा गम खावैगा, अब भी ले चेत गुमानी
4. घरके तन्ने खैंच बंदे दरवाजे पै देंगे डार
भाई बंधु ताने मारे सेवा भी ना करती नार
देही उपर माक्खी बैठे पास नहीं आवै यार
बोल्या सै कोई बोलै कोन्या कूक कूक लेगा हार
और ना कोई जोर चाले पडय़ा पडय़ा बके गाल
पोते और पड़पोते तेरे भागे डग्गल मार-मार
बेटों तक नहीं सुहावैगा, मांगे से दे ना पानी
5. बुढापे को देख देख नाक क्यों चढ़ावै है
मौत और बुढापा भाई सब ही मैं आवै है
दो दिन का मुसाफिर होके खामेखां घबरावै है
एक दिन तूं भी बुढा होगा, इसीलिए समझ मूल
पुत्र धन स्त्री को देख देख रहा फूल
जवानी के नशे में बंदे सतगुरु को तूं गया भूल
कहै छ: सौ मस्ताना जप नाम पार हो जावैगा,
तन्नैं मौज मिली मस्तानी
Full Video Bhajan Krishan Khatana Kelniya wale Lyrics in Hindi
https://www.youtube.com/watch?v=eJSGAL5RSQc